कर्मियों की सतर्कता से चोरी का प्रयास विफल

स्मार्ट सिटी परियोजना में कार्यरत एक पूर्व कर्मी द्वारा चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है.

दीपनगर थाने में एफआईआर दर्ज, बैटरी और उपकरण ले जाने की कोशिश बिहारशरीफ. स्मार्ट सिटी परियोजना में कार्यरत एक पूर्व कर्मी द्वारा चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है. दीपनगर थाना क्षेत्र के बिगहा पर स्थित सीसीटीवी जंक्शन प्वाइंट पर यह घटना घटी, जहां पूर्व कर्मचारी चोरी की नीयत से महंगे तकनीकी उपकरणों को वाहन में लोड कर रहा था. समय रहते स्मार्ट सिटी कर्मियों की सतर्कता से यह प्रयास विफल कर दिया गया. स्मार्ट सिटी की ओर से धर्मवीर कुमार ने दीपनगर थाने में इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि बिगहा पर सीसीटीवी जंक्शन प्वाइंट पर लगे कंट्रोल बॉक्स से नेटवर्क स्विच, यूपीएस और बैटरी जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों को चुराने की कोशिश की जा रही थी. धर्मवीर कुमार और उनके सहयोगी असरफ अली ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पूर्व कर्मचारी को गाड़ी में सामान रखते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. जब उससे सवाल किया गया तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका. मौके पर ही उसे मना कर सामान वापस रखने को कहा गया और तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए दीपनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह प्रयास एक अकेले व्यक्ति का था या इसके पीछे किसी और की संलिप्तता भी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >