राजद का बूथ को मजबूत करने की अपील

शहर के इंदाय पर मुहल्ला स्थित राजद कार्यकार्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के हजारों कार्यकर्ता जुटे.

शेखपुरा. शहर के इंदाय पर मुहल्ला स्थित राजद कार्यकार्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के हजारों कार्यकर्ता जुटे.इसमें राजद के विधायक विजय सम्राट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.इस मौके पर विधायक ने राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर मुस्तैद रहने की अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तरीय कमिटी को मजबूत बनाएं. इसके साथ ही महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजूट होने की गुजारिश की. इसके साथ ही केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के जन विरोधी कार्यों के बारे में जन जन तक लोगों को जानकारी देने की अपील की गई.इसके साथ ही मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटकर मतदान से वंचित करने के कार्यों से लोकतंत्र के खतरे के बारे में लोगों को जानकारी देने की बात कही. इस मौके पर राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.इसमें विद्यानंद चौहान,गोरेलाल पासवान,किशोर चौधरी,अरुण महतों,सोनू साव,नागमणि राय, सरफराज,बेचू खां, रोहित सिंह,शैलेन्द्र सिंह,पंकज सिंह सहित बड़ी संख्यां में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >