गले में रसगुल्ला अटक जाने से कोर्ट आये बुजुर्ग की मौत

शेखपुरा कोर्ट में बेलर बनकर आये 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत होटल में रसगुल्ला खाने के दौरान हो गयी. मंगलवार की सुबह हुई इस घटना में मृतक की पहचान कुसुंभा गांव निवासी वाल्मीकि प्रसाद के रूप में की गयी है.

शेखपुरा.

शेखपुरा कोर्ट में बेलर बनकर आये 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत होटल में रसगुल्ला खाने के दौरान हो गयी. मंगलवार की सुबह हुई इस घटना में मृतक की पहचान कुसुंभा गांव निवासी वाल्मीकि प्रसाद के रूप में की गयी है. घटना के दौरान बुजुर्ग की मौत सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी. परिजनों ने बताया कि वे गांव के ही पड़ोसी का किसी केस में बेल के लिए बेलर बनकर आये थे. शराब करोबार के मामले में दो पड़ोसी मंडल कारा शेखपुरा में बंद है. इसी दौरान बगल के होटल में सुबह का नाश्ता के लिए बुजुर्ग पहुंचे. नाश्ता करने के दौरान उनके गले में रसगुल्ला जाकर अटक गया. गले में रसगुल्ला अटक जाने के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. लोग बुजुर्ग को बचाने के लिए न तत्काल कोई चिकित्सीय बचाव कर सके और न ही स्थानीय क्लिनिक ले जा सके. सांस बंद हो जाने के कारण तड़प रहे बुजुर्ग को ग्रामीण युवक के द्वारा उन्हें किसी तरह शेखपुरा सदर अस्पताल में लाया गया. लेकिन काफी देर हो जाने के कारण उनकी जान चली गयी. सदर अस्पताल शेखपुरा में जांच के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल शेखपुरा में डॉक्टर प्रियरंजन ने बताया कि अस्पताल में आते ही उनका जांच शुरू किया गया, तब वे मृत पाये गये. घटना के बाद पीड़ित परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है.

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को दोषी करार, 28 मार्च को होगी सजा का ऐलानबिहारशरीफ. जिले व्यवहार न्यायालय के डीजे सात सह पाॅक्सो के विशेष न्यायाधीश धीरेन्द्र कुमार ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित सोहसराय थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार को दोषी पाया है. सजा का ऐलान 28 मार्च को होगा. विशेष पाॅक्सो पीपी सुशील कुमार ने अभियोजन पक्ष से बहस तथा सुनवाई के दौरान सात लोगों की गवाही करायी थी. पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पीड़िता घर से दोपहर बाद सिलाई सेंटर पर सिलायी सिखने जाती थी और एक घंटा बाद वापस घर आ जाती थी. इसी दौरान 13 जून 2021 को सेंटर गयी, फिर वापस नहीं लौटी. परिजन खोजबिन किया, परंतु नहीं मिलने पर थाना में अपहरण का केस किया. घटना के छह दिन बाद पीड़िता को पुलिस ने बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >