हिलसा में अधिवक्ता लिपिक रामजी प्रसाद का निधन, शोक में न्यायिक कार्य से दूर रहे अधिवक्ता व लिपिक

हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ के सदस्य रामजी प्रसाद के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. उनके असामयिक निधन की सूचना पर अधिवक्ताओं और लिपकों ने न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखा. यह खबर अधिवक्ता समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है.

Nalanda News: अधिवक्ता लिपिक संघ के सदस्य रामजी प्रसाद के असामयिक निधन पर शुक्रवार को हिलसा अधिवक्ता लिपिक संघ परिसर में शोकसभा आयोजित की गयी. करीब 80 वर्षीय रामजी प्रसाद लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता लिपिकों ने शुक्रवार को स्वयं को न्यायिक कार्य से अलग रखा.

पैतृक गांव महाराजगंज में हुआ निधन

संघ के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि रामजी प्रसाद का शुक्रवार की सुबह उनके पैतृक गांव महाराजगंज, थाना एकंगरसराय में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमारी से परेशान थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही संघ के सदस्यों ने न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया.

शोकसभा में दो मिनट का मौन

शोकसभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन सचिव प्रवीण कुमार उर्फ भोली ने किया. शोकसभा में दिवंगत रामजी प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

वक्ताओं ने कहा कि रामजी प्रसाद के निधन से अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक संघ को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके सरल, मिलनसार एवं सहयोगी व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा.

शोकसभा का आयोजन अधिवक्ता लिपिक संघ में

बड़ी संख्या में अधिवक्ता व लिपिक रहे मौजूद

मौके पर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व सचिव विनोद कुमार, धर्मवीर कुमार, शशिभूषण कुमार, स्वामी सहजानंद, प्रकाश कुमार, इंद्रजीत चक्रवर्ती, पंकज कुमार, सोनभद्र प्रवीण कुमार, सुधांशु कुमार, ललन प्रसाद, समरेंद्र नाथ विश्वास, सच्चिदानंद सिन्हा, राजेश कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा, युगल यादव, मुन्ना कुमार, मितेंद्र कुमार, मनमोहन मेहता, नागेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, कांग्रेस कुमार, भानु कुमार, अनिल कुमार, गौरव प्रकाश, सौरभ प्रकाश, संजय सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रानी, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी सहित अन्य अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >