नशेड़ियों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर सिर फोड़ा

बिहार थाना क्षेत्र के एतवारी बाजार स्थित हेल्थ क्लब के पास रिहायशी इलाके में नशेड़ियों का आतंक बढ़ गया है.

बिहारशरीफ. बिहार थाना क्षेत्र के एतवारी बाजार स्थित हेल्थ क्लब के पास रिहायशी इलाके में नशेड़ियों का आतंक बढ़ गया है. ब्राउन शुगर पीने वाले नशेड़ी आए दिन मोहल्लेवासियों के साथ मारपीट और छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मोहल्लेवासियों का आरोप है कि घटनाओं की सूचना देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंचती है. शनिवार शाम को नशेड़ियों ने दो लोगों के साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया. घटनाओं से भयभीत मोहल्लेवासियों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. शनिवार की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पता नहीं चल पाया. मोहल्लेवासियों ने जब खुद ही खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपित इसी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है. जब मोहल्लेवासी आरोपित के कमरे पर पहुंचे तो ताला बंद था. छत पर शराब का मयखाना बना हुआ था. शिकायत पर पुलिस आई और शराब की बोतलें और अन्य सामान जब्त कर लिया. पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर छानबीन की तो भारी मात्रा में शराब, नशीली इंजेक्शन और दवाइयां बरामद हुईं. बहरहाल आरोपी मौके से फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >