घरेलु विवाद में युवक ने की आत्महत्या

अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकौल गांव में एक 45 वर्षीय राजमिस्त्री ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है.

शेखपुरा. अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकौल गांव में एक 45 वर्षीय राजमिस्त्री ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है. मृतक की पहचान सुबोध महतो के रूप में की गई है. मृतक मूल निवासी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकसारी गांव निवासी शिव महतो का पुत्र बताया गया है. मृतक मनकौल गांव स्थित अपने ननिहाल में जमीन खरीद कर रह रहा था. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत अरियरी थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के कारण राजमिस्त्री ने जहर खा लिया. जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर रहने के कारण हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया. लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. जबकि दोनों गांव में मातम पसर गया. मृतक दो पुत्र और एक पुत्री का पिता था. राजमिस्त्री का कार्य करके परिवार का भरण पोषण किया करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >