चरुआवां गांव में महिला संवाद कार्यक्रम में दी जानकारी

प्रखंड के चरुआवां गांव में बीडीओ अमित गौरव की उपस्थिति में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

शेखोपुरसराय. प्रखंड के चरुआवां गांव में बीडीओ अमित गौरव की उपस्थिति में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.चरुआवां एवं मोहब्बतपुर गांव में महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां बीडीओ ने उपस्थित महिलाओं को महिला संवाद के आयोजन का उद्देश्य समझाया. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का फिल्म जागरुकता रथ के माध्यम से दिखा कर आप सब तक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और इसके साथ-साथ लीफलेट और मुख्यमंत्री के संदेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं. इन योजनाओं से जुड़कर अब तक लाभ प्राप्त की महिलाओं द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया जा रहा है और समाज में आगे किस प्रकार का बदलाव चाहती हैं, इन सब के लिए आप अपनी आकांक्षाओं को सरकार तक रखने का काम करें ताकि नए कानून, नई व्यवस्था, नई नीतियों का निर्माण कर सरकार पूरे गांव और समाज के लिए योजना बना सके और व्यवस्था में सुधार ला सके.इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी से आयी कर्मियों ने भी अपने कार्यों का अनुभव साझा किया.संवाद में उपस्थित गांव की रौशन आरा ने अपने अनुभवों को साझा किया.जीविका से जुड़कर सिलाई का काम शुरू किया और अब पति-पत्नी दोनों मिलकर चार-पांच सिलाई मशीनों के साथ सिलाई-कढ़ाई का काम करते हैं जिससे अच्छी आमदनी हो जाती है.मुख्यमंत्री बालिका मेधावृत्ति योजना से लाभान्वित आकृति कुमारी में बताया कि 10वीं पास करने पर 10 हजार और 12वीं पास करने पर 25 हज़ार का छात्रवृत्ति मिला है जिससे अब मुझे स्नातक की पढ़ाई करने में सहयोग मिल रहा है.उपस्थित महिलाओं ने सरकार से आकांक्षा रखी कि “जिस प्रकार से शहर में पिंक बस की सुविधा मिल रही है, उसी प्रकार से हमारी बच्चियों को भी गांव से कॉलेज जाने के लिए पिंक बस की सुविधा मिलनी चाहिए.इसके अलावा गांव के हर गली के चौराहे पर सोलर लाइट की सुविधा होनी चाहिए और सड़क, नाली, गली इत्यादि का निर्माण पूर्ण होना चाहिए जिसके लिए सरकार से मांग रखी गई.महिला संवाद का कार्यक्रम शनिवार को अरियरी प्रखंड के एफनी एवं जंगली बीघा में, बरबीघा प्रखंड के सरैया एवं काशी बीघा गांव में, सदर प्रखंड के बिहटा एवं बलवापर गांव में और शेखोपुरसराय प्रखंड के चरुआवा एवं मोहब्बतपुर गांव में महिला संवाद आयोजित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >