कमासी गांव में मामूली विवाद को लेकर झड़प

थाना क्षेत्र के कमासी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प की घटना हुई.

शेखपुरा. थाना क्षेत्र के कमासी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प की घटना हुई. घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद टाउन थाना पुलिस ने कामासी गांव में स्थिति पर काबू पाने के लिए कैंप कर दिया है. टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर हुए इस हिंसक तड़प की घटना में घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. सभी खतरे से बाहर है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल पुलिस सुरक्षा में घायलों का इलाज कराया जा रहा है. घटना में दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा. इधर ग्रामीणों ने बताया कि हिंसक की घटना में मो. वजीर के पुत्र मो. गुलजार, मो. अजमत, मो.अमजद, मो. अकबर के पुत्र मो. आरिफ, मो. शहजाद के पुत्र मो. फिरोज के अलावे बाल्मीकि साव के पुत्र निक्कू कुमार एवं हजारी साव के पुत्र मनोज कुमार घायल हुए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मो. इरफान नामक गांव के भांजा से मामूली विवाद शुरू हुआ, जो पूरी तरह गहरा गया. इस दौरान दोनों पक्षों ने लाठी डंडे एवं पथराव कर एक-दूसरे पर बरस पड़े. इस घटना में सूचना मिलते ही मौके पर टाउन थाना पुलिस पहुंची और चंद मिनट में ही स्थिति को शांत कर दिया. फिलहाल इस घटना को लेकर प्राथमिक की दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >