चंडी़ थाना क्षेत्र के लालगंज के पास पीएनबी बैंक से रुपए की निकासी कर टोटो से दूसरे बैंक में जमा करने जा रही जीविका सीएम से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपए छिनतई कर लिया. छिनतई के दौरान जीविका सीएम टोटो से नीचे गिरकर जख्मी हो गयी. वहीं बदमाशों ने छिनतई की घटना को सरेआम अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती देने में सफल रहे. जीविका सीएम मेनका देवी ने बतायी की चंडी के पंजाब नेशनल बैंक में जीविका से पचास हजार रुपया निकालकर जैतीपुर स्थित सत्या फाइनेंस में लोन की राशि जमा करने टोटो से जा रहे थे. तभी लालगंज स्थित इंडियन गैस के पास बाइक सवार दो उच्चकों ने टोटो पर से ही झोला झपट कर फरार हो गया. उन्होंने कहा कि झोला झपटने के दौरान हम टोटो पर से गिरकर जख्मी हो गए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
