स्वास्थ्य शिविर में 181 मरीजों की हुई जांच

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, नालंदा जिला शाखा द्वारा रविवार को साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 181 जरूरतमंद एवं निसहाय लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया.

बिहारशरीफ. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, नालंदा जिला शाखा द्वारा रविवार को साप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 181 जरूरतमंद एवं निसहाय लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया. शिविर में बिहारशरीफ के ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं. इनमें डॉ. श्याम बिहारी और डॉ. पंकज कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार (फिजिशियन), डॉ. देवेंद्र कुमार (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक कुमार (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ), डॉ. दीपा भारती, डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम (फिजियोथेरेपिस्ट) तथा डॉ. गौतम कुमार (होम्योपैथिक चिकित्सक) शामिल थे. विशेष रूप से शिविर में 42 मरीजों की नि:शुल्क मधुमेह जांच की गई, जबकि 21 मरीजों को डॉ. गौतम कुमार द्वारा होम्योपैथिक परामर्श एवं औषधि दी गई. डॉ. गौतम ने जानकारी दी कि होम्योपैथिक सेवा प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से जारी रहेगी. लाभार्थियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण व शहरी गरीबों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं. रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा यह शिविर प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है, जिससे व्यापक जनसमूह लाभान्वित होते है. शिविर की सफलता में सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अखलाक अहमद, दिलीप पासवान, मनोज कुमार तथा आजीवन सदस्य प्रमोद पंडित, आकाश रोशन, नागेंद्र कुमार, बृज बिहारी, चंद्रमणि प्रसाद, अधिवक्ता शंभू कुमार कश्यप, प्रदीप कुमार सिंह, अंजना कुमारी, डॉ एसएम मुजफ्फर जमाल, रविंद्र कुमार व एएनएम मुस्कान कुमारी ने सक्रिय योगदान दिया. इन सभी सदस्यों ने पंजीकरण, कतार प्रबंधन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित कर शिविर को सुचारु रूप से संपन्न कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >