नालंदा के 15 साइक्लिस्ट समस्तीपुर के लिए रवाना

नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जिले के 15 युवा साइक्लिस्टों का दल समस्तीपुर के पूसा में आयोजित युथ रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुआ.

बिहारशरीफ. नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जिले के 15 युवा साइक्लिस्टों का दल समस्तीपुर के पूसा में आयोजित युथ रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुआ. यह चैंपियनशिप साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा 28 एवं 29 जून को आयोजित की जा रही है, जिसमें 2010 या उसके बाद जन्मे बालक-बालिकाएं ही भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता में राज्य भर से चयनित साइक्लिस्ट प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्होंने अपने-अपने जिला संघ के माध्यम से निबंधन कराया है. नालंदा साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से 27 जून से निःशुल्क भोजन व आवास की सुविधा दी जा रही है. साथ ही पूसा रेलवे स्टेशन से ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है. साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह के अनुसार पहले दिन इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (आईटीटी), दूसरे दिन मास स्टार्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इन प्रतियोगिताओं से चयनित प्रतिभागियों को आगामी राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रतियोगिता में नालंदा से भाग लेने वाले प्रमुख साइक्लिस्टों में आस्था प्रकृति, अंजनी नेहरू सुमन, कन्हैया कुमार, राजेश कुमार, पिंटू कुमार, कृष कुमार, मोहित कुमार तथा अन्य उभरते हुए युवा साइक्लिस्ट शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >