शहर के स्मार्ट फोरलेन में 2.5 किमी में से 1.91 किमी हुआ नाला का निर्माण

स्मार्ट सिटी परियोजना से शहर के नाला रोड में स्मार्ट फोरलेन के निर्माण हो रहा है. इस स्मार्ट फोरलेन के बीच में पक्का नाला होगा और नाले के ऊपर भी सड़क होगी.

बिहारशरीफ.

स्मार्ट सिटी परियोजना से शहर के नाला रोड में स्मार्ट फोरलेन के निर्माण हो रहा है. इस स्मार्ट फोरलेन के बीच में पक्का नाला होगा और नाले के ऊपर भी सड़क होगी. रहेगी थाना रोड से मोगलकुआं तक के इस मार्ग में करीब 2.5 किमी नाला बनना है, जिसमें से 1.91 किमी नाला का निर्माण हो चुका है. अब केबल मछली मंडी व उसके आगे दक्षिण दिशा में नाला का निर्माण कार्य होना बाकी है. इस मार्ग पर में मछली मंडी के पास बचा हुआ नाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. मंगलवार को दो जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. मछली मंडी के पास करीब 100 मीटर नाला का निर्माण कार्य रूका हुआ था. हालांकि मछली मंडी से दक्षिण दिशा में भी नाला का निर्माण कार्य किया जाना है, लेकर एक व्यक्ति ने उस मार्ग की जमीन को अपना बताकर कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले रखा है. इसके कारण उस तरफ नाला का निर्माण कार्य रूका हुआ है. मछली मंडी के पास भी एक व्यक्ति ने रास्ते की जमीन को अपना बताकर मामले को कोर्ट में ले गया था. मछली मंडी के पास रूके पड़े नाला निर्माण कार्य को शुरू किया गया है. फिलहाल मछली मंडी से लेकर मोगलकुआं तक नाला निर्माण के साथ ही सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है. इसी को ध्यान में रखते हुए मछली मंडी के पास रूके पड़े कार्य को पूरा करना है.

स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मछली मंडी के पास रामचंद्रपुर- भरावपर मुख्य मार्ग तक नाला का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है. इसको लेकर खुदाई की जा रही है. साथ इस मार्ग में सभी बिजली केबल को अंडरग्राउंड करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि मछली मंडी के पास नाला का निर्माण कार्य पूरा हो जाने व बिजली केबल को अंडरग्राउंड कर देने के बाद फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में मछली मंडी के पास मुख्य सड़क से मोगलकुआं तक का कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

कार्य में तेजी लाने का निर्देश :

अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट फोरलेन व फ्लाइओवर का निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. संवेदक को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को तेजी से पूरा करने को कहा गया है. यहीं नहीं कार्य को समय पर पूरा करने के लिए संवेदक को दिन-रात कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >