Bihar Weather: बिहार में पारा हुआ धड़ाम, 4.5°C पहुंचा तापमान, इन दो जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. न्यूनतम तापमान 4.5°C तक पहुंच गया है. इस सीजन का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान बताया जा रहा है. राज्य के दो जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. न्यूनतम तापमान 4.5°C तक पहुंच गया है. इस सीजन का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान बताया जा रहा है. सर्द पछुआ हवा की वजह से सूरज ढलते ही लोगों को कनकनी का एहसास होने लग रहा है. इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने तो गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों को बताया कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और घर में ही सभी तरह की व्यवस्था रखें.

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने कहा कि बिहार के अधिकांश जिलों के लोग भयंकर ठंड का सामना कर रहे हैं. हालांकि, अब तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. लेकिन सुबह के समय कुहासे का प्रकोप अभी भी जारी रहेगा. उन्होंने आगे बताया कि अगले आज राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है. इसके बाद कल से अगले 3 दिनों तक राज्य के तापमान में 2 से 3°C की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

रोहतास और भभुआ में शीतलहर का अलर्ट

आज यानी 15 दिसंबर को देर रात से सुबह तक पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, जमुई, भागलपुर और किशनगंज जिलों के भागों में घना कोहरा छाया रहेगा. जबकि शेष जिलों में मध्यम स्तर का कुहासा दिखेगा. वहीं रोहतास और भभुआ जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.

Also Read: अब नए रूप में दिखेगा बिहार का यह रेलवे स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस…

डेहरी में रहा सबसे कम न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 14 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5°C डेहरी में दर्ज किया गया. यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.6°C फारबिसगंज और खगड़िया में रिकॉर्ड किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >