Bihar Weather: बिहार में बारिश बढ़ाएगी ठंड! गोपालगंज, सीवान समेत इन जिलों में IMD का अलर्ट

Bihar Weather: दिसंबर के महीने में पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है. आज बिहार में घने कोहरे के साथ कुछ जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: दिसंबर के महीने में पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है. इस महीने की यह दूसरी बर्फबारी है. 23 दिसंबर दिन सोमवार को दिन में बर्फबारी हुई और शाम होते ही मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ गई. राज्य में पछुआ हवा चलने लगी है. जिससे सूर्यास्त होते ही ठिठुरन का एहसास हो रहा है. अब तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है. साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश भी होने की संभावना व्यक्त की गई है. राज्य में पछुआ हवा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. कुल मिलाकर अब मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है.

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से बदलेगा मौसम

उत्तराखंड, हिमाचल सहित भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से बिहार का मौसम बदल रहा है. एक बार फिर से लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है. वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि 27 दिसंबर को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय और उसके आस पास के क्षेत्रों के मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा. इस वजह से 28 और 29 दिसंबर को बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

Also Read: बिहार के पांच मुखिया को मिलेगा विशिष्ट सम्मान, सुशासन दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

पछुवा हवा के साथ होगी हल्की बारिश

आईएमडी के अनुसार आज 24 दिसंबर को सुबह के समय सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई में घना कोहरा छाया रहेगा. इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश यानि बूंदाबादी होने की संभावना है. राज्य में हल्की से मध्यम गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >