Bihar Weather: बिहार में आज हो सकती है बारिश, इन 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में आज सोमवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि बाकी 30 जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में आज सोमवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि बाकी 30 जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. उत्तरी बिहार में तराई से सटे जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

पछुआ हवा से रात में महसूस होगी ठंड

इसके अलावा, पटना में आज से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुल जाएंगे, जो पहले ठंड के कारण बंद कर दिए गए थे. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि ‘प्रदेश में पछुआ हवा चलेगी. जिसकी रफ्तार 7 से 5.8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी. जिससे रात में ठंड अधिक महसूस होगी.

Also Read: इस साल बिहार सरकार देगी 12 लाख लोगों को नौकरी, गांधी मैदान से राज्यपाल का बड़ा ऐलान

रोहतास रहा सबसे ठंडा जिला

रविवार गणतंत्र दिवस के दिन राज्य में मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा. विभाग ने 10 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों का न्यूनतम तापमान जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >