Bihar Weather Forecast: 5 अगस्त से 7 अगस्त तक बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 5 अगस्त को सबसे ज्यादा असर उत्तर-पूर्व बिहार में दिखेगा, जहां दो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 6 और 7 अगस्त को ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, जबकि कई जिलों में किसी तरह का अलर्ट नहीं है.
5 अगस्त को सुपौल और अररिया में ऑरेंज अलर्ट
5 अगस्त को सुपौल और अररिया जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन दोनों जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी हुआ है.
6 अगस्त को पूर्वी बिहार के कई जिलों में कोई अलर्ट नहीं
6 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सहरसा में ग्रीन यानी कोई मौसम अलर्ट नहीं है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट रहेगा. इन जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
7 अगस्त को कई जिलों में येलो अलर्ट
7 अगस्त को मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में ग्रीन यानी कोई मौसम अलर्ट नहीं है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें: पटना में नासरीगंज-पानापुर फ्री स्टीमर सेवा शुरू, दियारा के हजारों लोगों को बड़ी राहत
