Bihar weather forecast live: गोपालगंज के किसान बारिश के लिए तरस रहे, जानिए बिहार में मौसम का हाल

Bihar weather forecast live बिहार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा होनी है. अमित शाह की सभा से पहले लखीसराय में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. लखीसराय के साथ साथ पटना समेत प्रदेश के कई क्षेत्र में बारिश हो रही है. झमाझम बारिश के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन सड़कों पर जलजमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई है. वैसे मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में मौसम सक्रिय हो गया है. इसके कारण ही पटना समेत अन्य जगहों पर तेज बारिश शुरू हो गई है.

Live Updates
5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

गोपालगंज में किसान बारिश के लिए तरस रहे

बिहार के गोपालगंज में पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल है. लेकिन ये बादल बिन बरसे ही वापस लौट रहे हैं. इससे गोपालगंज के किसानों में मायूसी है. हालांकि चल रही ठंडी हवाओं और बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया है. जिससे आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिला है. गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की फुहारें के कारण तापमान में भी गिरावट आयी है.

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

पटना में सुबह से हो रही बारिश

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

बिहारशरीफ में झमाझम बारिश से किसान खुश

बिहारशरीफ जिले में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले बिहारशरीफ शहर में नारकीय स्थिति किसानों ने बिछड़े डालने का काम तेजी से शुरू किया

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

एक घंटे की झमाझम बारिश से भभुआ की सूरत बिगड़ी

बिहार के भभुआ जिला में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी. लेकिन, सुबह सबेरे से शुरु हुई बारिश से गली-मुहल्ले पानी-पानी हो गए. सड़कें जहां तालाब बन गयीं, वहीं शहर का एक भी मार्ग ऐसा नहीं बचा, जिससे बारिश का पानी नालियों के द्वारा बह गया हो. सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण मोटरसाइकिल व स्कूटी जहां-तहां बंद हो गये और राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा़. गौरतलब है कि पिछले लगभग तीन हफ्ते से बारिश अटकी पड़ी थी और लोग बाग गर्मी व उमस से बेहाल थे, लेकिन गुरुवार की सुबह-सुबह हुई झमाझम एक घंटे की बारिश ने भभुआ शहर की सूरत ही बदल दी. अधिकांश सड़कें तालाब बन गयी व शहर के सभी मार्गों पर घंटों पानी लगा रहा. वहीं, यातायात व्यवस्था ठप हो गयी और शहर थम-सा गया. शहर में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण चारों ओर स्थिति अस्त-व्यस्त रही.

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

राजधानी पटना शहर का मौसम पूर्वानुमान

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

यहां देखिए अपने शहर के मौसम का हाल

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

सासाराम में सुबह से हो रही बारिश

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में गुरुवार की सुबह से शुरू रिमझिम बारिश ने सावन के आगमन का संकेत दे दिया. प्रखंड क्षेत्र में सुबह लगभग 6:00 बजे से दोपहर तक रिमझिम बारिश हुई. इससे किसान व आम लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है. किसानों का कहना है कि जून माह खत्म होने जा रहा है. चार जुलाई को सावन माह का आगमन हो रहा है. लेकिन, अभी तक जमकर बारिश नहीं हुई, ताकि किसान खरीफ फसल सब्जी, मक्का व धान की खेती कर सके. हालांकि, गुरुवार की सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हुई रिमझिम बारिश ने किसानों में उम्मीद जगायी है कि सावन झूम कर बरसेगा.

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

पटना के एनएमसीएच परिसर में घुसा पानी

पटना में हो रही बारिश के कारण एनएमसीएच परिसर में पानी घुस गया है. इलाज के लिए आए मरीज और उनके परिजनों को पानी में ही प्रवेश कर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है.

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

48 घंटे होगी भारी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि गुरूवार को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अरवल, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, सीतामढ़ी, बेगूसराय, मधुबनी,दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिले में 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पूरे बिहार में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

भोजपुर में हल्की बारिश ने खोला पोल

बिहार के भोजपुर जिले में बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जल जमाव की स्थिति है. सड़क पर लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

औरंगाबाद में रात से हो रही बारिश

औरंगाबाद में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बुधवार की रात से ही यहां पर झमाझम बारिश हो रही है. भीषण गर्मी से जिले वासियों को राहत मिली है. वहीं मौसम बदलने से झमाझम बारिश देखकर किसानों में खुशी का माहौल है. लोगो को गर्मी से राहत मिली है.

5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun
5:24 PM. 29 Jun 23 5:24 PM. 29 Jun

बारिश को लेकर कई जिलों में भारी अलर्ट

मौसम विभाग ने मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर तो 15-20 किमी प्रतिघंटा से लेकर 30 किमी प्रतिघंटा तक हवा भी चल सकती है. राजधानी पटना में पिछले एक घंटा से झमाझम बारिश हो रही है. बुधवार (28 जून) को भी पटना में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

1:30 PM. 29 Jun 23 1:30 PM. 29 Jun

लखीसराय में भी हो रही बारिश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज लखीसराय में जन सभा है. लेकिन उनकी जनसभा से पहले पटना के साथ साथ लखीसराय में बारिश शुरू हो गई है.

1:30 PM. 29 Jun 23 1:30 PM. 29 Jun

पटना में शुरू हुई झमाझम बारिश

पटना में झमाझम बारिश शुरू हो गई है.इस झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. किसान जो धान का बिचड़ा डालने का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे उनका भी इस बारिश के बाद इंतजार खत्म हो जाएगा. किसानों को इस बारिश से काफी उम्मीदें जगी हैं. बारिश शुरू होने के साथ ही गर्मी और उमस से परेशान लोगों के चेहरे खिल गए हैं.

1:30 PM. 29 Jun 23 1:30 PM. 29 Jun

बुधवार को भी हुई थी बारिश

पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की सुबह व दोपहर में झमाझम बारिश हुई. लगभग 45 मिनट की बारिश के बाद पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 घंटे में 16 एमएम रिकॉर्ड किया गया है. वहीं अगले दो दिन तक बादल छाये रहने और बारिश होने के आसार हैं. बारिश के कारण बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.4 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को भी तापमान में विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है.

1:30 PM. 29 Jun 23 1:30 PM. 29 Jun

बारिश के बाद जलजमाव की समस्या

बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलजमाव की समस्या हो गयी. करबिगहिया, बुद्धमार्ग में इस्कॉन मंदिर के सामने, कंकड़बाग में महावीर आरोग्य संस्थान के पास, मगध महिला कॉलेज के अलावा बेली रोड मं पंत भवन के सामने सहित कई जगहों पर पानी लग गया. हालांकि, नगर निगम की लाइन और क्यूआरटी एक्टिव है और उनके द्वारा 2 घंटे में स्थिति को बेहतर बनाया गया है. कई जगहोंं पर मोटर लगाकर पानी निकाला गया.

मुख्य बातें

Bihar weather forecast live बिहार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा होनी है. अमित शाह की सभा से पहले लखीसराय में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. लखीसराय के साथ साथ पटना समेत प्रदेश के कई क्षेत्र में बारिश हो रही है. झमाझम बारिश के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन सड़कों पर जलजमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई है. वैसे मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में मौसम सक्रिय हो गया है. इसके कारण ही पटना समेत अन्य जगहों पर तेज बारिश शुरू हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >