Bihar Weather Forecast: बिहार के कई जिलों में 12 जुलाई से 14 जुलाई तक बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 12 जुलाई को उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि 13 और 14 जुलाई को ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में 13 और 14 जुलाई को कोई चेतावनी नहीं है.
12 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
12 जुलाई को मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और खराब मौसम की संभावना है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
13 जुलाई को कई जिलों में येलो अलर्ट
13 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय में येलो अलर्ट रहेगा. वहीं कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा और शेखपुरा में ग्रीन अलर्ट है, यानी इन जिलों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
14 जुलाई को इन जिलों के लोग रहें सावधान
14 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और वैशाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में ग्रीन अलर्ट है. इन जिलों के लिए किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद से पटना के नौबतपुर तक सड़क होगी फोरलेन, इन जगहों पर बनेंगे बाइपास, ट्रैफिक होगा कम
