Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, अब तेजी से गिरेगा तापमान! इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक दे चुका है. इस वजह से अगले तीन दिनों के बाद पटना समेत पूरे बिहार में पछुवा हवा चलेगी. जिससे न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट होगी. जिससे राज्य में ठंड बढ़ेगी.

Bihar Weather: बिहार में अब ठंड बढ़ने लगी है. सुबह में मध्यम कोहरा छाया रहता है. देर शाम से कनकनी का अहसास होने लगा है. बता दें कि मंगलवार की सुबह राज्य के कई जिलों में कोहरा छाया रहा और लोगों को ठंड का अहसास हुआ. हालांकि तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. जिससे राज्य में ठंड बढ़ेगी.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक दे चुका है. इस वजह से अगले तीन दिनों के बाद पटना समेत पूरे बिहार में पछुवा हवा चलेगी. जिससे न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट होगी. बता दें कि अभी तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दस्तक नहीं दिया था. इस वजह से राज्य में ठंड नहीं बढ़ रही थी.

अगले तीन दिन तक तापमान में कोई बदलाव नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन तक तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं. लेकिन इसके बाद एक से तीन डिग्री तक न्यूनतम पारा गिरेगा. अधिकतम तापमान में भी आंशिक कमी हो सकती है. जिससे ठंड और कनकनी में बढ़ोतरी के आसार हैं.

Also Read: बिहार में CHO बहाली रद्द, पटना के 12 एग्जाम सेंटर पर हुई थी रेड, EOU 35 संदिग्धों से कर रही पूछताछ

सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में

बता दें कि सोमवार को राज्यभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रोहतास के डेहरी में रिकॉर्ड किया गया है. राजधानी पटना के न्यूनतम पारा में सोमवार को 0.8 डिग्री की कमी देखी गई. सोमवार को रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री, बक्सर में 0.7 डिग्री, भोजपुर में 0.5 डिग्री, मोतिहारी में 0.7 डिग्री, सीतामढ़ी के पुपरी में 0.6 डिग्री, दरभंगा में 0.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.5 डिग्री, पूसा में 0.7 डिग्री, भागलपुर में 0.6 डिग्री, जमुई में 0.6 की गिरावट देखी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >