Bihar Weather: बिहार में पड़ेगी भयंकर ठंड! बारिश बढ़ाएगी शीतलहर, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. सर्द पछुआ हवा के साथ सुबह के समय घने स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. आज बिहार के 12 जिलों में बारिश और 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. सर्द पछुआ हवा के साथ सुबह के समय घने स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसी के साथ आज बिहार के 12 जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. कुल मिलाकर इस सप्ताह की शुरुआत ठिठुरन के साथ हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. जिससे ठंडी में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

इस वजह से छाए रहेंगे बदल

वैज्ञानिक कुमार गौरव ने आगे बताया कि एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण असम के आस पास समुंद्र तल से 1.5 किमी उपर बना हुआ है. उत्तर पश्चिमी भारत में समुद्र तल से 12.1 किमी उपर जेट स्ट्रीम की तेज हवाएं चल रही है. इन मौसमी गतिविधियों की वजह से उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व बिहार के शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जबकि 11 दिसंबर तक 24 जिलों में घने स्तर का कोहरे छाए रहने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: पिता ने पढ़ाई के लिए बेची थी जमीन, पहले ही प्रयास में BPSC पास कर बेटी बनी अधिकारी

इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

आज सोमवार की सुबह कुहासा छाया रहेगा. बिहार के 24 जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई और मुंगेर जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. यह घने कोहरे की स्थिति 11 दिसंबर तक जारी रहेगी. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >