बिहार के 24 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, चार डिग्री तक गिरेगा पारा, IMD की एडवाइजरी जारी

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम अचानक बदल गया है. कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि कुछ जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति भी देखी जा रही है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Alert: बिहार में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा है. कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही तो कहीं हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 8 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है.

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सारण, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है. इसके साथ ही जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पटना, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, गयाजी और नवादा शामिल है.

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग की माने तो, बिहार में अगले चार-पांच दिनों के दौरान कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. दिन के तापमान में एक जून तक दो से पांच डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है. इस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक दिन में तापमान भभुआ में 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा. डेहरी में 42.4, छपरा में 40.3, औरंगाबाद में 40.8, पटना में 38.4, गयाजी में 39 और भागलपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस तरह से कई जिलों में गर्मी से थोड़ी बहुत लोगों को राहत मिली.

Also Read: पटना-दरभंगा समेत 3 हवाई अड्डों का होगा विस्तार, 5 और शहरों से छोटे विमानों के लिए जून में खुलेगा टेंडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >