Bihar Weather Alert: बिहार के 19 जिलों में आज मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज ज्यादातर दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस तरह से बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.
पटना में मौसम का हाल
बिहार में कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई है. पटना की बात करें तो, यहां उमस वाली गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है. गुरुवार के सुबह-सुबह धूप खिलने की वजह से उमस हो रही. जबकि बुधवार को दोपहर के वक्त पटना के कुछ हिस्सों में बादल घिर आए लेकिन बारिश नहीं हुई. इसके बाद शाम में भी बिजली चमकी लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी. पटना के आसपास के जिलों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखी गई.
बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
14 और 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, 15 अगस्त तक मौसम इसी तरह बना रहेगा. 14 अगस्त को मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया है. बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन गयाजी, रोहतास और कैमूर जिले में भयंकर बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने 15 अगस्त को ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तर, दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में भी मौसम बिगड़ा रह सकता है. हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.
क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?
दूसरी तरफ, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, आने वाले दिनों में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. मॉनसून ट्रफ में बदलाव और नमी वाली हवाओं के कारण ज्यादा बारिश हो सकती है. लेकिन पूरे बिहार में एक जैसी बारिश नहीं होगी. कहीं ज्यादा तो कहीं कम प्रभाव रह सकता है. लेकिन ज्यादातर बिहार के उत्तर हिस्से में ही बारिश होने की संभावना है.
Also Read: गांव में रह गए मां-बाप, खेत और घर... रोजगार की तलाश में क्यों निकल रहे बिहार के युवा?
