Bihar Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से गिरेगा तापमान, इन 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

Bihar Weather: मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चेतावनी जारी की गई है.

Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है. पटना सहित राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से लोग अपने घर से नहीं निकल पा रहे हैं. सुबह-सुबह शीतलहर हाड़ कंपा दे रही है. मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चेतावनी जारी की गई है.

तेज पछुवा हवा के कारण बढ़ रही कनकनी

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है और राज्य में तेज पछुआ हवा चल रही है. इस कारण बिहार में लगातार तापमान नीचे गिर रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, धूप खिलेगी लेकिन तापमान भी गिरेगा. न्यूनतम तापमान अभी और नीचे लुढ़केगा. पूरा उत्तर बिहार में 12 से 15 दिसम्बर तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी. तेज पछुवा हवा कनकनी बढ़ाएगी.

तात्कालिक चेतावनी

12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पुर्णिया और कटिहार शामिल हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना जताई है.

Also Read:  बेहद प्रसिद्ध है पटना की यह मिठाई, सीएम नीतीश भी हैं दीवाने, विदेशों में भी है डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >