बिहार में 20, 21 और 22 मई को खराब रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम काफी बदला हुआ रहने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 मई को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 21 और 22 मई को कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम तेजी से बदलने वाला है, इसलिए लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 20, 21 और 22 मई के लिए अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किया है. कहीं तेज आंधी चलेगी, कहीं बारिश होगी तो कई जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा बताया गया है.

20 मई को सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 मई को पूरे बिहार में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की आशंका है. राज्य के सभी 38 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मतलब पटना से लेकर पूर्णिया, मुजफ्फरपुर से गया, दरभंगा से भागलपुर और पश्चिम चंपारण से जमुई तक हर जिले में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा रहेगा. इस दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी

21 मई को कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 21 मई को मौसम थोड़ा राहत देगा, लेकिन बिहार के पूर्वी हिस्से में असर ज्यादा रहेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज हवा, गरज-चमक और बारिश हो सकती है. बाकी जिलों जैसे पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कई इलाकों में खतरा कम रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

22 मई को भी कई जिलों में येलो अलर्ट

22 मई को फिर उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर और खगड़िया में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर, जमुई और बांका में मौसम सामान्य रहेगा.

इसे भी पढ़ें: मनरेगा के लिए बिहार सरकार ने जारी किए 66 करोड़, गांवों में सड़क-तालाब समेत विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >