तेज रफ्तार का कहर: स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे एक सब्जी विक्रेता को कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई.

Bihar Road Accident: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सियाडीह गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को कुचल दिया. घटना में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई. हादसा भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत की है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव निवासी स्वर्गीय कृपाल महतो के 65 वर्षीय पुत्र जटुली महतो के रूप में हुई है. वह पेशे से सब्जी विक्रेता थे और चरपोखरी बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

परिजनों के अनुसार, जटुली महतो रोज की तरह शुक्रवार शाम भी बाजार से सब्जी बेचकर वापस अपने घर लौट रहे थे. वह ऑटो से गांव के पास उतरे और सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल जटुली महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में उनकी मौत हो गई.

चालक वाहन छोड़कर फरार

घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद चरपोखरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read:जहानाबाद में चोरों का आतंक: 25 केवी ट्रांसफार्मर का कॉयल उड़ा ले गए बदमाश, बिजली आपूर्ति ठप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >