बिहार के इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. शनिवार को 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर पहुंच गया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को राज्य के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. इन इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है.

10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर और रोहतास समेत 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ हवा की रफ्तार बढ़ सकती है.

वहीं, 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है. इन जिलों में हल्की बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

अगले 7 दिन तक बारिश के आसार

IMD के मुताबिक, बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने से बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है. हालांकि, सभी जिलों में बारिश की तीव्रता एक जैसी नहीं रहेगी.

कहीं कम समय में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बारिश से 2-3 डिग्री गिर सकता है तापमान

बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

पटना में भी मौसम बदलता रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

दूसरी ओर, पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. उत्तराखंड में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है.

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. गांधी घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर है. वहीं, दीघा में खतरे का निशान 50.45 मीटर निर्धारित है.

रोहतास में सबसे ज्यादा 41 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास में सबसे ज्यादा 41 मिमी बारिश दर्ज की गई. किशनगंज में 26 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा अररिया में 18 मिमी, गोपालगंज में 13 मिमी और समस्तीपुर में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

बिहार में बारिश की कमी 41% तक पहुंची

मानसून सक्रिय होने के बावजूद बिहार में बारिश की कमी लगातार बनी हुई है. राज्य में अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में बिहार में 690.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. लेकिन अब तक सिर्फ 410.7 मिमी बारिश हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों की बारिश राज्य के बारिश के आंकड़े में सुधार ला सकती है.

Also Read: दिल्ली में निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के साथ सम्राट चौधरी की हाईलेवल मीटिंग, नेपाल डैम से बिहार के फंड तक, जानिए क्या है पूरा एजेंडा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >