Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो गई है. इस बीच नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है. कई लोग बिहार से बाहर जाकर घूमने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी. सफर में किसी तरह की परेशानी भी उन्हें झेलनी नहीं पड़ेगी.
इन दो स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
- नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (ट्रेन नंबर-04048/04047): इस ट्रेन का परिचालन आज से ही शुरू होगा. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04048 आज 6:15 बजे दिल्ली से खुलेगी. इसके बाद अगले दिन डीडीयू 10:30 बजे पहुंचेगी. फिर 11:40 बजे बक्सर, 12:25 बजे आरा जंक्शन, इसके बाद पटना और झाझा समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए हावड़ा रात 11:40 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04047 रात 1:40 बजे 30 मई को हावड़ा से खुलेगी. इसके बाद बिहार के उन्हीं स्टेशनों से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी.
- नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (ट्रेन नंबर-04050/04049): यह ट्रेन 30 मई से चलेगी. ट्रेन नंबर 04050 नई दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन आरा 12:25 बजे पहुंचेगी. इसके बाद बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04049 हावड़ा से एक जून से खुलेगी. इसके बाद उन्हीं स्टेशनों से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी.
बिहार के इन स्टेशनों पर प्रमुख स्टॉपेज
बिहार के जिन प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज होगा, उनमें आरा जंक्शन, बक्सर, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, मोकामा, किऊल जंक्शन, जमुई और झाझा शामिल है. इस ट्रेन के चलने से बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड को भी फायदा हो सकेगा. नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर हाजीपुर रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी.
