राजगीर-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइम टेबल

Bihar Train News: रेलवे की ओर से राजगीर और हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. बिहार के राजगीर में मलमास मेले की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले रेलवे की ओर से लिया गया यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है.

Bihar Train News: रेलवे की ओर से यात्रियों को एक और स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन राजगीर और हावड़ा के बीच चलेगी. इस ट्रेन को 16 मई से 17 जून तक चलाया जाएगा. राजगीर में मलमास मेले की शुरुआत होने वाली है. इस दौरान काफी संख्या में लोग मेला घूमने जाते हैं. ऐसे में ट्रेन में भीड़भाड़ की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इसे देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

ट्रेन की टाइमिंग के बारे में बताया गया कि (गाड़ी नंबर- 03029) हावड़ा-राजगीर स्पेशल हावड़ा जंक्शन से 16 मई की रात 10:50 बजे खुलेगी. अगले दिन 17 मई को अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए दोपहर 1:00 बजे राजगीर स्टेशन पहुंच जाएगी. जबकि वापसी में (गाड़ी नंबर- 03030) राजगीर-हावड़ा स्पेशल 17 मई को राजगीर से दोपहर 2 बजे खुलेगी. इसके बाद अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह करीब 4:30 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी.

किन-किन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का स्टॉपेज?

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र की माने तो, राजगीर और हावड़ा के बीच चलने वाले स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज किऊल, अभयपुर, जमालपुर, भागलपुर, साहिबगंज, पाकुड़ और रामपुरहाट समेत अन्य स्टेशनों पर होगा. इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा मिल सकेगी. सफर के वक्त भीड़भाड़ की परेशानी से उन्हें छुटकारा मिल सकेगा. साथ ही हावड़ा से कनेक्टिविटी भी बढ़ सकेगी.

यात्रियों को ट्रेन में मिलेगी ये सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन में टोटल 14 कोच होंगे. इनमें जनरल कोच 8 और 2 स्लीपर कोच होंगे. इसके साथ ही ट्रेन के दोनों छोर पर 2 एसएलआर कोच की भी सुविधा होगी. मलमास मेला के अलावा गर्मी की छुट्टी के समय ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए भी इस फैसले को खास माना जा रहा है. गर्मी की छुट्टी के दौरान काफी संख्या में लोग राजगीर घूमने के लिए पहुंचते हैं. राजगीर बिहार के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज IMD का येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >