यात्रियों को राहत: मुंबई-कानपुर से बिहार आने वाली 2 जोड़ी ट्रेनों का किया गया विस्तार, ये ट्रेनें हुईं रद्द

Bihar Train News: त्योहारों के सीजन की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले यात्रियों के राहत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास फैसला लिया है. दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इससे दूसरे राज्यों से बिहार आने वालों को फायदा मिल सकेगा. दूसरी तरफ बाढ़ को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं.

Bihar Train News: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही ट्रेनों में सीटों की मारामारी और बढ़ती भीड़ यात्रियों की सबसे बड़ी चिंता बन जाती है. खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को इस दौरान कन्फर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इसी बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है.

इन 2 ट्रेनों के बढ़ाए जायेंगे फेरे

त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने मुंबई सेंट्रल-कटिहार-मुंबई सेंट्रल और कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को अतिरिक्त फेरों के साथ बढ़ाने का फैसला किया है. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को प्रमुख रूटों पर सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.

मुंबई-कटिहार स्पेशल के 7 अतिरिक्त फेरे

(ट्रेन संख्या- 09189) मुंबई सेंट्रल-कटिहार फेस्टिवल स्पेशल 5 और 12 सितंबर, 17, 24 और 31 अक्टूबर और 7 और 14 नवंबर 2026 को अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी. जबकि वापसी में (ट्रेन संख्या- 09190) कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 8 और 15 सितंबर, 20 और 27 अक्टूबर और 3, 10 और 17 नवंबर को चलेगी.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर-गुवाहाटी स्पेशल भी चलेगी ज्यादा दिन

इसी तरह (ट्रेन संख्या- 04127) कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल 10 सितंबर से 10 दिसंबर तक 14 अतिरिक्त फेरे लगाएगी. वापसी में (ट्रेन संख्या- 04128) गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 11 सितंबर से 11 दिसंबर 2026 तक 14 अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी.

क्या ट्रेन की टाइमिंग में हुए बदलाव?

रेलवे के मुताबिक इन ट्रेनों के समय, स्टॉपेज और कोच में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की माने तो, अतिरिक्त फेरों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को ज्यादा विकल्प देना और व्यस्त रूटों पर भीड़ का दबाव कम करना है. ऐसे में अगर आप भी त्योहारों में मुंबई, बिहार, यूपी या असम जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों से सफर की राह कुछ आसान हो सकती है.

ये ट्रेनें की गईं रद्द

पटना-गया रेलखंड पर बढ़ते जलस्तर ने रेल परिचालन को प्रभावित किया है. गया-पटना सेक्शन के पुल संख्या-21 पर पानी चढ़ने के बाद रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन रोक दिया है. इसके चलते शनिवार को पटना-गया के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी. इससे पहले कई ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से चलीं.

रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 63242 गया-पटना मेमू, 63244 गया-पटना मेमू, 63245 पटना-गया मेमू और 63247 पटना-गया मेमू शामिल हैं. इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ सकती है.

Also Read: बक्सर से कटिहार तक गंगा किनारे के 12 जिलों में मंत्री-अफसर करेंगे कैंप, बाढ़ को लेकर CM सम्राट का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >