दिल्ली के लिए बरौनी और दरभंगा से चलेगी क्लोन स्पेशल ट्रेन, 1 जून से 15 जुलाई तक होगा परिचालन

Bihar Train News: गर्मी के मौसम में ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया जा रहा है. इसी क्रम में समस्तीपुर से होते हुए बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

Bihar Train News: बिहार में गर्मी के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या ना झेलनी पड़े, इसके लिए अब तक कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया गया है. रेलवे की ओर से नई दिल्ली के लिए बरौनी और दरभंगा से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें समस्तीपुर के रास्ते चलेगी. जानकारी के मुताबिक, इस रूट पर यात्रियों की काफी भीड़ होती है, जिसे नियंत्रित किया जा सकेगा.

पूर्व मध्य रेलवे के मीडिया प्रभारी ने क्या बताया?

इन दोनों ट्रेनों को 1 जून से 15 जुलाई के बीच चलाया जाएगा. दोनों ट्रेनों के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के मीडिया प्रभारी सरस्वती चंद्र की ओर से बताया गया कि बिहार से लोग घूमने के लिए बाहर जाते हैं. खासकर दिल्ली रूट पर लोगों की काफी भीड़ होती है. कई बार लोगों को ट्रेन में सीट नहीं मिल पाता है. इसके अलावा सफर के दौरान परेशानी भी झेलनी पड़ती है.

जल्द जारी किया जाएगा टाइम टेबल

यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए अप और डाउन दोनों लाइन में बरौनी और दरभंगा से ट्रेनें चलेंगी. ट्रेन हर रोज बरौनी से खुलेगी और आएगी. इसी तरह से क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिल्ली के लिए दरभंगा से एक जून से होगा. दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, दोनों ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया गया है.

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

इससे पहले नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया गया था. बिहार के जिन प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज होगा, उनमें आरा जंक्शन, बक्सर, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, मोकामा, किऊल जंक्शन, जमुई और झाझा शामिल है. इस ट्रेन के चलने से बिहार के अलावा अन्य राज्यों को भी फायदा हो सकेगा.

Also Read: अब रियलिटी शो में दिखेंगे तेज प्रताप यादव, ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन-निरहुआ संग करेंगे कमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >