Bihar: सहरसा-आनंद विहार, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों के रूट बदलें, जानें किस रूट से गुजरेगी कौन ट्रेन…

Bihar Train News: पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के ट्रेन दुर्घटना की वजह से बिहार से गुजरने वाली 12 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.

Bihar Train News: पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के ट्रेन दुर्घटना की वजह से बिहार से गुजरने वाली 12 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.

18 जुलाई से चलने वाली सहरसा-आनंद विहार, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा रेलवे द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, समस्तीपुर मंडल के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: परिवहन विभाग का प्रारूप तैयार, शहरी इलाकों में आटो और ई-रिक्शा का तय किया जाएगा रूट, सभी रूट अलग-अलग जोन में बंटेंगे

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

  • सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस : वाया बढ़नी-गोंडा
  • दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस : वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस : वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
  • रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस : वाया बढ़नी-गोंडा
  • बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस : वाया बढ़नी-गोंडा
  • हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस: वाया बढ़नी-गोंडा
  • जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस : वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
  • बरौनी-ग्वालियर स्पेशल : वाया गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा
  • पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस : वाया गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा
  • अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस : वाया गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
  • सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस : वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
  • डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस : वाया मनकापुर-अयोध्या कैंट

गोंडा ट्रेन हादसे की होगी हाई लेवल जांच, 3 की गई जान, 48 घायल, मुआवजे की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >