बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत

Bihar Toll Tax: बिहार में एनएच, एसएच, पुल समेत अन्य सड़कों पर टोल टैक्स वसूली को लेकर मामला गरमाया हुआ है. इस बीच राज्य के उन स्टेट हाइवे की लिस्ट आ गई है, जिस पर गाड़ियों का अधिकतम आना-जाना होता है. इन्हीं एसएच पर टैक्स वसूली भी की जा सकती है.

Bihar Toll Tax: बिहार में टोल टैक्स वसूली को लेकर सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग अब स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स वसूली के लिए टोल प्लाजा बनाने सहित अन्य प्रक्रियाओं के मंथन में जुट गया है. सामान्य स्थिति में किसी नगर निकाय की सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर और एक ही दिशा में 40 किलोमीटर के अंदर दूसरा टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जाएगा.

कब तक शुरू होगी टैक्स वसूली?

साथ ही किसी खास परिस्थिति जैसे कि 40 किलोमीटर के अंदर बड़ा पुल होने की स्थिति में दूसरा टोल प्लाजा हो सकता है. टोल शुल्क का भुगतान नकद, प्रीपेड माध्यम, स्मार्ट कार्ड या फिर ट्रांसपोंडर के जरिए किया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, सभी व्यवस्था के बाद पूरे राज्य में टोल वसूली की शुरुआत नवंबर-दिसंबर 2026 से होने का अनुमान है.

देखिए एसएच की लिस्ट

  • एसएच- 1 - पटना, दानापुर
  • एसएच- 2 - पटना, बिहटा
  • एसएच- 7 - गया, पंचानपुर, टेकारी
  • एसएच- 12 - सासाराम, डेहरी, अकोढ़ीगोला
  • एसएच- 18 - भागलपुर, हंसडीहा सीमा
  • एसएच- 46 - मुजफ्फरपुर, मीनापुर, शिवहर
  • एसएच- 49 - हाजीपुर, महुआ, ताजपुर
  • एसएच- 52 - मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल
  • एसएच- 54 - बेगूसराय, रोसड़ा, समस्तीपुर
  • एसएच- 68 - पूर्णिया, बनमनखी, बिहारीगंज
  • एसएच- 73 - मुजफ्फरपुर, पारू, केसरिया
  • एसएच- 74 - हाजीपुर, वैशाली, पारू, केसरिया, अरेराज
  • एसएच- 75 - सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी
  • एसएच- 77 - हाजीपुर, महनार, मोहिउद्दीननगर
  • एसएच- 78 - दरभंगा, जाले, नेपाल सीमा
  • एसएच- 81 - आरा, पीरो, बिक्रमगंज
  • एसएच- 88 - नवादा, हिसुआ, बिहारशरीफ
  • एसएच- 90 - छपरा, एकमा, सिवान
  • एसएच- 95 - गंगा पथ से जुड़ा नया कॉरिडोर (निर्माणाधीन)
  • एसएच- 102 - बिहिया, जगदीशपुर, पीरो, बिहटा

Also Read: बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >