Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के खिलाफ टीचरों में आक्रोश, तबादले की प्रक्रिया से हैं नाखुश, आंदोलन की तैयारी

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया जारी है. इसे चार चरणों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पहले फेज के तहत महज सिर्फ 35 शिक्षकों का ट्रांसफर हो सका है. शिक्षा विभाग के इस स्लो प्रोसेस से शिक्षक संगठनों में नाराजगी है. पढ़िए पूरी खबर…

Bihar Teacher News: बिहार के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पोस्टेड शिक्षक शिक्षा विभाग के तबादले की प्रक्रिया से नाखुश हैं. शिक्षकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए अब आंदोलन का रास्ता चुनने का फैसला किया है. दरअसल, ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर शिक्षक शिक्षा विभाग के खिलाफ आक्रोश में हैं. शिक्षकों ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिक्षा विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की.  इस अभियान में प्रदेश भर के शिक्षक शामिल हुए, और यह दिनभर एक्स पर यह मामला टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा.

सिर्फ 35 शिक्षकों का हुआ है ट्रांसफर

बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव और अनीश सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने जनवरी के महीने में करीब 1.90 लाख शिक्षकों का तबादला उनके घर के पास करने की बात कही थी. लेकिन अब तक केवल 35 शिक्षकों की ही ट्रांसफर पोस्टिंग हो पाई है, जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष है. बता दें कि शिक्षकों का तबदला 4 चरणों में शिक्षा विभाग के द्वारा किया जा रहा है. पहले चरण के तहत सिर्फ 35 शिक्षकों का तबादला हो पाया है. वहीं 3 शिक्षकों का आवेदन रद्द कर दिया गया था. 9 शिक्षकों के तबादले का आवेदन पेंडिंग है.  

सोशल मीडिया पर बताई परेशानी

बिहार शिक्षक संघ के सदस्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि राज्य के शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है. कई शिक्षिकाओं ने अपनी कठिनाइयों का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पोस्टिंग उनके घर से 300 किमी दूर है. छोटे बच्चों के साथ इतनी दूर रहकर नौकरी करना बेहद कठिन हो रहा है. उनका कहना है कि अगर ट्रांसफर जल्द नहीं हुआ तो उन्हें नौकरी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

आंदोलन की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने सरकार और शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फरवरी महीने तक शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे. उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर शिक्षकों को उनकी पसंदीदा जगह पर तबादला सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ: Bihar Teacher News: 28 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की होगी भर्ती, SCERT को दी गई है सिलेबस की जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >