बिहार में 2030 तक तैयार होंगे दो एयरपोर्ट, 100 करोड़ की लागत से शुरू हुई योजना, बनेगा कनेक्टिविटी हब

Bihar Airport: बिहार में सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहे हैं. सरकार ने परियोजनाओं को मंजूरी देकर काम शुरू करा दिया है. इन एयरपोर्ट्स से पटना का दबाव घटेगा. पूर्वी बिहार को नई हवाई सुविधा मिलेगी और पर्यटन, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

Bihar Airport: बिहार के सोनपुर और भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है. इन दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है. सरकार का कहना है कि इन एयरपोर्ट्स के बनने से बिहार में पर्यटन, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

पटना एयरपोर्ट का घटेगा दबाव

पटना के पास बनने वाला सोनपुर एयरपोर्ट राजधानी क्षेत्र के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है. इससे पटना एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रहे यात्री दबाव को कम करने में मदद मिलेगी. वहीं अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट पूर्वी बिहार, खासकर भागलपुर और आसपास के इलाकों के लिए हवाई यात्रा का नया केंद्र बनेगा. इससे धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की संभावना है.

प्रक्रिया शुरू

बिहार नागरिक विमानन विभाग ने दोनों एयरपोर्ट परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये एजेंसी को 16 किस्तों में जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परियोजना के तहत सोनपुर में करीब 4228.61 एकड़ जमीन और सुल्तानगंज में लगभग 3064.039 एकड़ क्षेत्र में एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे. सरकार ने वर्ष 2030 तक दोनों एयरपोर्ट का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी RITES Limited को दी गई है. इसके लिए करीब 5.06 करोड़ रुपये फी तय किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जमीन अधिग्रहण के लिए पैसा स्वीकृत

जमीन अधिग्रहण पर भी सरकार बड़े स्तर पर निवेश कर रही है. सोनपुर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में लगभग 1302 करोड़ रुपये मुआवजा राशि को कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है. वहीं भागलपुर क्षेत्र में 931 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए 472.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इसमें से 150 करोड़ रुपये संबंधित जिला प्रशासन को जारी भी कर दिए गए हैं.

सोनपुर का एयरपोर्ट इंटरनेशनल लेवल का बनेगा

सोनपुर एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका करीब 5.5 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित रनवे होगा. इस रनवे पर बड़े अंतरराष्ट्रीय विमानों की भी लैंडिंग संभव हो सकेगी. इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद बिहार की हवाई कनेक्टिविटी देश के बड़े राज्यों के बराबर मजबूत हो सकती है. इससे निवेश, उद्योग, पर्यटन और कारोबार के नए रास्ते खुलेंगे और बिहार की तस्वीर बदल सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 4 से 6 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >