सामाजिक सुरक्षा पेंशन: बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए अगस्त महीने की पेंशन जारी कर दी गई है. 10 सितंबर को DBT के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजी गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर से रिमोट के जरिए इस भुगतान की शुरुआत की.
मुंगेर से CM सम्राट चौधरी ने किया पेंशन ट्रांसफर
पेंशन राशि ट्रांसफर करने के लिए गुरुवार को मुंगेर के गंगा मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
CM सम्राट चौधरी दोपहर करीब 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे. अपनी माता की पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद वे यहां पहुंचे थे.
इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि DBT के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी.
1.05 करोड़ लोगों को मिले 1100 रुपये
अगस्त 2026 की पेंशन के तहत प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये भेजे गए हैं. इस महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए कुल 1.05 करोड़ लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई है.
1233.87 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर
मुंगेर से सम्राट चौधरी ने DBT के जरिए कुल 1233.87 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी. इस भुगतान के बाद अब पेंशनधारी अपने बैंक खाते में राशि आने की जांच कर सकते हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
खाते में पेंशन आई या नहीं, ऐसे करें पता
अगर आप खुद सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेते हैं या आपके परिवार में किसी को यह पेंशन मिलती है, तो खाते में पैसे आए या नहीं, यह पता करना आसान है. इसके लिए तीन तरीके अपनाए जा सकते हैं.
पहला तरीका: मोबाइल पर मैसेज चेक करें
पेंशन की राशि बैंक खाते में पहुंचने के बाद बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर मैसेज आ सकता है. इसके लिए मोबाइल नंबर चालू रहना जरूरी है.
दूसरा तरीका: पासबुक अपडेट कराएं
अगर मोबाइल चालू नहीं है या बैंक का मैसेज नहीं आया है, तो पासबुक अपडेट करा सकते हैं. पासबुक में एंट्री होने पर पता चल जाएगा कि पेंशन की राशि खाते में पहुंची है या नहीं.
तीसरा तरीका: बैंक जाकर जानकारी लें
आप पासबुक लेकर बैंक भी जा सकते हैं. बैंक से खाते में पेंशन आने की जानकारी मिल जाएगी. राशि आ जाने पर ATM या नकद आहरण स्लिप के जरिए पैसे निकाले जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड: 1 अक्टूबर से ब्लॉक हो जाएगा इन लोगों का राशन कार्ड, पहले मिलेगा सुधार का मौका
