‍Bihar के सदर अस्पताल को बना दिया कोठा, कैदी वार्ड में रंगरलियां मना रहे थे अपराधी

Bihar के हाजीपुर सदर अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती अपराधी कॉल गर्ल को बुलाकर रंगरलियां मना रहे थे. इसमें अस्पताल के वार्ड ब्याय भी शामिल थे. इसका पता तब चला जब एसएचओ अचानक रात में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंच गए.

Bihar के हाजीपुर सदर अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती अपराधी कॉल गर्ल को बुलाकर रंगरलिया मना रहे थे. बताया जा रहा है कि पूरा खेल अस्पताल के वार्ड ब्याय की मदद से खेला जा रहा था. मामले का खुलासा तब हुआ जब रात में एसएचओ अचानक किसी मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंच गए. कैदी वार्ड की हालत देखकर वो दंग रह गए. पुलिस ने कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि ये सुविधा किस कैदी के लिए विशेष रुप से आयोजित की गयी थी, इसके बारे में पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक वांटेड अपराधी पत्नी का जन्मदिन मनाने चला गया था.

लूट की मोबाइल को ट्रेस करते पहुंचे थे एसएचओ

एसएचओ प्रवीण कुमार देर रात सदर अस्पताल में पहुंचे थे. वो एक लूट के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर रहे थे. मोबाइल का लोकेशन अस्पताल के पास था. बताया जा रहा है कि कैदियों के मनोरंजन के लिए मोटी रकम लेकर दूसरे राज्यों से लड़कियों को बुलाया गया था. पुलिस जांच में कैदी वार्ड के कर्मियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है. सदर SDPO ने बताया कि मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है. साथ ही, अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है. खबर अपडेट हो रही है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >