बिहार को जल्द मिलेगी 15 हजार करोड़ की सौगात, यहां होगा NH, बाइपास और पुलों का निर्माण

Bihar Road Project: बिहार को लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की सौगात जल्द ही मिलने वाली है. राज्य में एनएच, बाइपास और पुलों का निर्माण होने वाला है. पथ निर्माण विभाग की तरफ से केंद्र सरकार को डीपीआर भेजी गई है. इस तरह से बिहार में जल्द ही सड़कों की सूरत बदलने वाली है.

Bihar Road Project: बिहार को कई नई सड़कों की सौगात जल्द ही मिलने वाली है. कई जिलों में सड़कों की सूरत बदलने वाली है. राज्य में एनएच, बाइपास और नए पुलों का निर्माण होने वाला है. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग की तरफ से डीपीआर तैयार कर लिया गया है और इसे केंद्र सरकारी को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है.

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार

मिली जानकारी के अनुसार, सभी परियोजनाओं की लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपये हैं. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है. मंजूरी मिलते ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा. सड़कों के बनने से जिलों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. समस्तीपुर, औरंगाबाद और बेतिया को नए बाइपास मिलेंगे जबकि जयनगर की बात करें तो, यहां बाइपास के साथ दो पुल भी बनाए जायेंगे. दोनों पुलों को कमला नदी पर बनाए जाने की योजना है.

क्या कहना है विभाग के सचिव का?

इसके अलावा सफिया सराय, डुमरांव, जहानाबाद और विक्रमगंज में रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की भी प्लानिंग है, जिसकी लागत करोड़ों रुपये आंकी गई है. पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की माने तो, जिलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि नए बाइपास के बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसने की जरुरत नहीं पड़ेगी.

इन 3 बड़े प्रोजेक्ट को भी किया शामिल

इसके साथ ही इसमें तीन बड़े प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है. इनमें अरवल-बिहारशरीफ पथ शामिल है, जिसकी लंबाई लगभग 89 किलोमीटर है. इसके निर्माण में लागत 3844.69 करोड़ रुपये आंकी गई है. मसरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ पथ, इसकी लंबाई लगभग 146 किलोमीटर है और इसकी लागत लगभग 8671.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है. तीसरी और आखिरी प्रोजेक्ट है, बरबीघा से पंजवारा और सतीघाट पुल. इसकी निर्माण में लागत लगभग 974.37 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस तरह से बिहार को यह खास तोहफा जल्द मिल सकता है.

Also Read: मुख्यमंत्री की गाड़ी को घेरकर छात्रों ने क्यों रुकवाई? जानिए क्या-क्या रखी मांगें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >