bihar Road accident: NH-28 पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो की मौत जबकि एक घयाल

बछवारा थाना क्षेत्र के झमतिया ढाला स्थित NH-28 पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में दो की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घयाल हो गया. घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

बेगूसराय में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दरअसल, मामला बछवारा थाना क्षेत्र के झमतिया ढाला स्थित एनएच 28 का है. यहां एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

परिजनों में मचा कोहराम

इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.. मृतक की पहचान मोहम्मद जुबेर और मोहम्मद नूर आलम के रूप में हुई है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना के बारे में मृतक युवकों के परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सिंघिया घाट से शादी समारोह में शामिल होने गए थे. देर रात दावत खाकर समारोह से बेगमसराय लौट रहे थे. इसी दौरान बेकाबू रफ्तार ट्रक ने झमतिया ढाला स्थित एनएच 28 पर तीनों को रौंद दिया. बता दें की एक घयाल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >