23 मई से बदलेगा बिहार में मौसम का मिजाज, IMD ने आंधी-तूफान और बारिश को लेकर जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने वाला है. कई जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवा का अलर्ट जारी हुआ है. दक्षिण बिहार के कई इलाकों में हीट वेव का खतरा बना रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच IMD ने बिहार के लोगों को खुशखबरी दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान में बताया गया है कि आने वाले दिनों में बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 23 मई से 26 मई तक राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश, तेज हवा और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

23 मई को कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 23 मई को पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की संभावना जताई गई है. वहीं सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.

24 मई को दिख सकता है बदलाव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 24 मई को मौसम ज्यादा बदल सकता है. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल और जहानाबाद में गर्मी का असर बना रह सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

25 मई को बिहार में डबल अलर्ट

25 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी दी गई है. मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

26 मई को बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी-पानी और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. इस दिन भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >