Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने जारी की क्राइम लिस्ट, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के बीच तेजस्वी यादव ने क्राइम लिस्ट जारी कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर156 क्राइम की सूची जारी की है.

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं. बता दें कि चार जनवरी से 13 जनवरी तक दूसरा चरण चलेगा. इस यात्रा में पहले फेज में छूट गए मुजफ्फरपुर और वैशाली को कवर किया जा रहा है. रविवार को सीएम मुजफ्फरपुर गए थे और आज वैशाली में यात्रा कर रहे हैं. इस प्रगति यात्रा के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है.

तेजस्वी यादव ने जारी की 156 क्राइम की लिस्ट

बता दें कि तेजस्वी यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया X (पहले ट्विटर) पर 156 क्राइम की लिस्ट जारी कर डबल इंजन सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है. तेजस्वी यादव ने X पर लिखा है कि बेसुध है सरकार. बिहार में खून की बहार! दुर्गति यात्रा पर निकले CM चंद दिनों की प्रमुख आपराधिक घटनाओं पर मुंह खोलें.

Also Read: प्रशांत किशोर नहीं जाएंगे जेल, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

अपराधों की सूची को तेजस्वी के ट्वीट के जरिए देखिए

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >