Bihar Politics: आर-पार के मूड में आरजेडी, JDU ने भी किया पलटवार, सीएम नीतीश के नेता बोले- फिट हैं मुख्यमंत्री

Bihar Politics: बिहार में इनदिनों राजनीतिक हलचल तेज है. वार पलटवार का दौर जारी है. राष्ट्रगान के अपमान को मुद्दा बनाकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. राजद ने सीएम नीतीश को माफी मांगने की मांग की है. वहीं जदयू नेता ने मुख्यमंत्री का बचाव किया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: राष्ट्रगान के अपमान को मुद्दा बना कर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है. आरजेडी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है. आरजेडी ने माफी मांगने की भी मांग की है. आज यानी (22 मार्च) को मीडिया से बात करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया, माफी नहीं मांगेंगे. नीतीश कुमार स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र हैं. 

‘नीतीश कुमार बिल्कुल फिट हैं’

राजधानी पटना में आज आरजेडी की तरफ से एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें सीएम नीतीश को खलनायक बताया गया है. इसको जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश महानायक हैं, जिन्होंने बिहार का चहुंमुखी विकास किया है. वहीं राजद की तरफ से सीएम से इस्तीफे की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल फिट हैं. कोई मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है. आरजेडी के पास कोई मुद्दा नहीं है. यह सब घटिया बातें हैं. जेडीयू नेता राजीव रंजन ने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के तहत पूरे बिहार का दौरा किया. उस दौरान जिला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव युवा हैं तब भी बाढ़ में विदेश चले जाते हैं. विधानसभा के सत्र में नहीं आते हैं. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. वे हताश हैं.

‘चुप क्यों हैं नीतीश कुमार?’

वहीं आरजेडी ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश अचेतावस्था में हैं. कई कार्यक्रमों व अवसरों पर उन्होंने इसका प्रमाण दिया है. नीतीश कुमार को चुप्पी तोड़नी चाहिए. बिहार उनसे नहीं संभल रहा. न वह अब उस स्थिति में हैं.

ALSO READ: CM Nitish Gift: एक साल के भीतर 5400 KM सड़क बनाने का टारगेट सेट, सरकार ने बनाया जबरदस्त प्लान!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >