Bihar Politics: राहुल-प्रियंका में है PM मोदी के खिलाफ लड़ने की शक्ति, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बोले पप्पू यादव

Bihar Politics: पूर्णिया के अर्जुन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका निभाए. बिहार में क्षेत्रीय पार्टियों को हरियाणा और महाराष्ट्र से सीख लेनी चाहिए.

Bihar Politics: सांसद और नेता पप्पू यादव चाहते हैं कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका निभाए. उन्होंने कहा बिहार विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए. बिहार में क्षेत्रीय पार्टियों को हरियाणा और महाराष्ट्र से सीख लेनी चाहिए. पप्पू यादव ने आगे कहा कि मेरी इच्छा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ आएं, लेकिन गठबंधन में किनको शामिल किया जाए, इसे राहुल गांधी खुद तय करें. आज पूर्णिया के अर्जुन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव यह बात कही है. 

नालंदा शहर जुर्म का केंद्र बना: पप्पू यादव

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर किसी में लड़ने की शक्ति है तो वो राहुल और प्रियंका गांधी हैं. इसलिए बिहार में गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस करें. वहीं, पेपर लीक पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि बिहार में पेपर लीक एक पर्याय बन गया है. नालंदा शहर जुर्म का केंद्र बन गया है. जितने पेपर लीक हो रहे, उसमें नालंदा केंद्र बिंदु है. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी बच्चों को क्वेश्चन पेपर नहीं दिए गए, ताला लगा दिया गया.

ALSO READ: Bihar Politics: उपेन्द्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले- राजद की सरकार में बंद हुआ था BPSC

हमारी सरकार बनी तो प्राइवेट नौकरी में आरक्षण 

पप्पू यादव ने आगे कहा कि 2025 का चुनाव गठबंधन के तहत ही होगा. तेजस्वी यादव की ‘माई-बहिन मान योजना’ को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि ये योजना महागठबंधन के तहत झारखंड में चल रही है. यही योजना कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक में चल रही है. पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी जिन मुद्दों को लोकसभा में उठाते रहे हैं, वही मुद्दा मेरा भी है. हमारी सरकार बनेगी तो हम प्राइवेट नौकरी में आरक्षण का प्रावधान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >