“बिहार में सिर्फ ये 4 लोग सुरक्षित, 13 करोड़ जनता भगवान भरोसे”, सांसद पप्पू यादव का सरकार पर जोरदार हमला

Bihar Politics: बिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की 13 करोड़ जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है. सिर्फ 4 तरह के लोग ही सुरक्षित हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल अभी से ही शुरू है. वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने हाल के आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार और सिस्टम पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ चार तरह के लोग सुरक्षित हैं, जिसमें बड़े नेता, अधिकारी, माफिया और दलाल शामिल हैं. बाकी 13 करोड़ जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है. 

‘अपराधियों के हौसले बुलंद हैं’

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आगे बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पूर्णिया और आरा में करोड़ों की ज्वेलरी लूट ली गई. वहीं, हाल ही में पूर्णिया और मधेपूरा में बच्चियों से दुष्कर्म की घटना सामने आईं. राजधानी पटना में बालू माफिया की खुलेआम दादागिरी है. 

पुलिसकर्मियों पर हो रहे हैं हमले

मुंगेर में ASI पर हुए हमले को लेकर सांसद ने कहा कि बिहार में पुलिसकर्मियों पर लगातार हमले हो रहे हैं. बीते तीन दिनों में दो एएसआई की हत्या कर दी गई. मुंगेर में झगड़ा छुड़ाने गए ASI संतोष सिंह की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. वहीं, अररिया में अपराधियों को पकड़ने गए ASI राजीव कुमार को भी मार दिया गया. 

‘अपराधी जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में समझाएंगे’

वहीं मुंगेर के  ASI की मौत को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है. शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए सिन्हा ने कहा, “यह घटना दुखद है. मामले में सरकार कार्रवाई करेगी. अपराध को खत्म करने के लिए सरकार कार्रवाई कर रही है. सुशासन के लिए हम सत्ता में हैं और एक्शन लेंगे. प्रशासन पर कोई हमला नहीं कर सकता. लोगों को चिन्हित करेंगे और प्रशासन समझाएगा. अपराधी जो भाषा में समझता है उसी भाषा में समझाएं. अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो. सरकार की तरफ से खुली छूट है, जिस भाषा में अपराधी समझता है उस भाषा में समझाएं.”

ALSO READ: Munger ASI Murder: मुंगेर में ASI की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, एनकाउंटर में अपराधी को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >