“जमीन हड़पने वाली संस्था…” जीतन राम मांझी के बाद अब बीजेपी विधायक बचौल ने वक्फ बोर्ड को लेकर दी प्रतिक्रिया

Bihar Politics: बिहार में इन दिनों वक्फ संशोधन बिल को लेकर राजनीति तेज है. दो दिन पहले सांसद जीतन राम मांझी ने विवादित बयान दिया था. अब बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने भी इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले को लेकर प्रतिक्रिया दी है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र समाप्त हो चुका है. इस बार बजट सत्र के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला. कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हुए. इसी क्रम में बीते दो दिनों से प्रदेश की राजनीति वक्फ बोर्ड बिल को लेकर गरमायी हुई है. दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री और सांसद जीतन राम मांझी ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में धरना देने वालों को ‘कठमुल्ला’ कहा था. साथ ही यह भी कहा था कि ये लोग राजनीति कर रहे हैं. अब जीतन राम मांझी के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने भी इस बिल को लेकर धरना देने वाले पर निशाना साधा है. बीजेपी विधायक ने निजी मीडिया चैनल से बात करते हुए यह टिप्पणी दी है.

‘पसमांदा मुस्लिमों को होगा लाभ’

बीजेपी विधायक बचौल ने कहा, “ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना कठमुल्ला हैं. वक्फ बोर्ड को अपनी संपत्ति बनाए हुए हैं. उससे कमाई कर रहे हैं. गरीब बेसहारा मुसलमानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. 80 परसेंट जो गरीब पसमांदा मुस्लिम हैं, उनके लिए वक्फ विधेयक है ताकि उनको लाभ हो.”

‘कठमुल्लों का कलेजा फट रहा है’

बचौल ने आगे कहा, “ये लोग वक्फ विधेयक से डरे हुए हैं. इसलिए मुस्लिमों को गुमराह कर रहे हैं और काली पट्टी बांध कर नमाज अदा करा रहे हैं. यह लोग देश का इस्लामीकरण करना चाहते हैं. ये लोग चाहते हैं यहां मुस्लिम पाकिस्तान-सीरिया की तरह आपस में लड़ते रहे. सड़क पर नमाज पढ़ने और नवरात्र में मीट की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए.”

काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील

बता दें, आज रमजान महीने का अंतिम जुमे की नमाज थी. मुस्लिमों की बड़ी संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रमजान के आखिरी जुमे की नमाज में काली पट्टी बांधने की अपील की है. बोर्ड की तरफ से देश के सभी मुसलमानों से अपील किया गया है कि वे वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ें.

ALSO READ: Patna High Court: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा पर आज फैसला सुना सकता है पटना हाई कोर्ट, क्या छात्रों की मांग होगी पूरी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >