बिहार के थाने में शराब पीकर पहुंची यूपी की महिला, दारोगा को काट लिया दांत, जमकर काटा बवाल

Bihar News: बिहार के बक्सर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां शराब के नशे में एक महिला थाने पहुंच गई. नशे की हालत में उसने जमकर बवाल किया. यहां तक की उसने हवलदार को दांत काट जख्मी कर दिया.

Bihar News: बिहार के बक्सर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां शराब के नशे में एक महिला थाने पहुंच गई. नशे की हालत में उसने जमकर बवाल किया. यहां तक की उसने हवलदार को दांत काट जख्मी कर दिया. पुलिसकर्मियों के साथ शराबी महिला ने बदसलूकी की. महिला जवानों को भी उसने नहीं छोड़ा. बताया जा रहा है कि बकरीद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाने में कम पुलिसकर्मी मौजूद थे. यह पूरी घटना जिले के जिले के नगर थाना की है.

रिश्तेदार के पास आई हुई थी नशेड़ी महिला

गुरुवार की देर शाम नशे में धुत एक महिला ने जमकर हंगामा किया. महिला को पकड़ने के दौरान नशेड़ी महिला ने एक महिला दारोगा पर हमला करते हुए दांत से काट कर जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि यूपी के मुगलसराय निवासी एक महिला देर शाम थाना पहुंच कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी. महिला पूरी तरह से शराब के नशे धुत थी. नशेड़ी महिला किला मैदान पर अपने किसी रिश्तेदार के पास आई हुई थी.

Also Read: बिहार: रोहतास में सोन नदी का पानी बढ़ने से दो ट्रक डूबे, बालू उठाने की होड़ में लगे 26 ट्रक नदी में फंसे
महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला नशे में इतनी धुत थी कि वह थाना में जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी. महिला को पुलिस ने कड़ी मश्क्कत से हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई. मेडिकल जांच में महिला की शराब पीने की पुष्टि हुई. शराब पीने के पुष्टि के बाद पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने और सरकारी कर्मी पर हमला करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि नशे में धुत एक यूपी की महिला थाना पहुंच कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी. सरकारी कर्मी पर हमला करने के जुर्म में उसे जेल भेज दिया गया है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: समस्तीपुर में पुलिस ने बस से नीचे उतारकर युवक को बुरी तरह पीटा, जानें थूक चटवाने का क्यों किया प्रयास?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >