बिहार के 103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी...

Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस के 103 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को नीतीश सरकार ने मानो तो मानसून गिफ्ट दे दिया है. इन इंस्पेक्टर का प्रोमोशन कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की कुर्सी दी गई है.

Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस के 103 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को नीतीश सरकार ने मानो तो मानसून गिफ्ट दे दिया है. इन इंस्पेक्टर का प्रोमोशन कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की कुर्सी दी गई है. इन सभी को डीएसपी के वेतनमान में स्थानापन्न उच्चतर कार्यकारी प्रभार दिया गया है.

गृह विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है. इसके पूर्व भी दो सौ से अधिक इंस्पेक्टरों को डीएसपी रैंक में उच्चतर प्रभार दिया गया है.

17 नगर निकायों के ईओ को अतिरिक्त प्रभार

सहरसा नगर निगम के उप नगर आयुक्त सहित 17 नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों (ईओ) को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है.

सहरसा के उप नगर आयुक्त को बनगांव नगर पंचायत, नवादा के ईओ को रजौली, रिविलगंज के ईओ को कोपा, लखीसराय ईओ को सूर्यगढ़ा, मखदुमपुर ईओ को घोषी, राजगीर ईओ को गिरियक की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी, आज से बनेगा आयुष्मान कार्ड, 18 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

नवादा के ईओ को रजौली की जिम्मेदारी

वहीं, औरंगाबाद ईओ को देव, टेकारी ईओ को खिजरसराय, वजीरगंज ईओ को फतेहपुर, नवादा ईओ को रजौली, जनकपुर रोड ईओ को बेलसंड, महाराजगंज ईओ को गोपालपुर, मैरवा ईओ को गुठनी की जिम्मेदारी दी गई है.

जाले ईओ को भड़वाड़ा, मनिहारी ईओ को अमदाबाद, कुर्सेला ईओ को कोढ़ा, गोगरी जमालपुर ईओ को बेलदौर और चंपानगर ईओ को रूपौली ईओ की जिम्मेदारी दी गई है.

10 राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >