Bihar Police Havaldar Exam Paper Leak: बायोमीट्रिक सुपरवाइजर ही निकला मास्टरमाइंड, मोबाइल पर 12:21 बजे भेजा गया था आंसर

Bihar Police Havaldar Exam Paper Leak: बिहार पुलिस हवलदार अनुदेशक परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले तीन आरोपियों को ईओयू ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बायोमीट्रिक सुपरवाइजर की मदद से 12 बजकर 21 मिनट पर आंसर मोबाइल पर भेजे गए थे. पूछताछ में आरोपियों ने पहले हुई परीक्षा में भी गड़बड़ी करने की बात कबूल की है.

Bihar Police Havaldar Exam Paper Leak: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित गृह रक्षा वाहिनी में हवलदार अनुदेशक पद की परीक्षा का पेपर लीक कराने के मामले में कार्रवाई हुई है. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पकड़े गए लोगों में पटना के बिक्रम का रहने वाला 25 साल का राज समदर्शी उर्फ राजा, हाजीपुर का 21 साल का अभिषेक कुमार और वैशाली के नगर थाना का रहने वाला 28 साल का नितेश कुमार शामिल है.

बायोमीट्रिक सुपरवाइजर ही निकला गुनहगार, ऐसे भेजा आंसर

जांच में पता चला है कि आरोपी नितेश कुमार परीक्षा में बायोमीट्रिक सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था. उसी ने परीक्षा के दौरान अपने मोबाइल से उत्तर तैयार करके राज समदर्शी तक पहुंचाए थे. ईओयू के अनुसार, 29 जुलाई को हाजीपुर के एक स्कूल के पास से राज समदर्शी को पकड़ा गया था.

पूछताछ में उसने परीक्षा में गलत तरीके अपनाने की बात मानी और अपने साथी अभिषेक का नाम भी उजागर किया. दोनों के मोबाइल गैलरी से कई एडमिट कार्ड और आंसर शीट की फोटो बरामद हुई हैं, जिन्हें दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर भेजा गया था.

पुरानी परीक्षा में भी धांधली की बात कबूली

मुख्य आरोपी राज समदर्शी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसने इससे पहले अप्रैल 2026 में हुई एईडीओ (AEDO) परीक्षा में भी गड़बड़ी की थी. उसने स्वीकार किया कि हवलदार अनुदेशक परीक्षा में भी सुपरवाइजर नितेश के जरिए ही उस तक उत्तर पहुंचे थे. इस जानकारी के सामने आने के बाद ईओयू ने इन तीनों के अलावा चार अन्य नामजद लोगों के खिलाफ 30 जुलाई को एक नई एफआईआर दर्ज की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

29 जुलाई को हुई थी परीक्षा, ईओयू कर रही है गहरी जांच

बिहार पुलिस गृह रक्षा संवर्ग की हवलदार अनुदेशक भर्ती परीक्षा पूरे राज्य में 29 जुलाई को आयोजित की गई थी. हाजीपुर नगर थाने में इस मामले को लेकर केस दर्ज कराया गया है. फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई (EOU) इस पूरे खेल की गहराई से जांच कर रही है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं, ताकि उन पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें:  Bihar New Rail Line: बिहार में 976 करोड़ से बिछेंगी 4 नई रेल लाइनें, पटना समेत इन रूटों पर रोज चलेंगी 22 नई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >