बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

Bihar Police Constable Exam 2026: वैशाली जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 24 जून को बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam 2026:
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 एवं 02/2026 के अंतर्गत सिपाही (सामान्य), बिहार पुलिस दूरसंचार तथा सिपाही चालक पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 24 जून को वैशाली जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

दो पालियों में होगी परीक्षा

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक संचालित होगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

फ्रिस्किंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश

जिला प्रशासन ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग की जाएगी. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.


सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल, जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रहेगा और सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जाएगी. प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >