मुख्य बातें
Bihar Panchayat Chunav Result Live बिहार पंचायत चुनाव में दसवें चरण के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है. इसके लिए 34 जिलों में वोटों की गिनती जारी है. खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ

Bihar Panchayat Chunav Result : 10वें चरण की मतगणना जारी, नये चहरों पर बढ़ा भरोसा, जानें कौन कहां से जीता
10वें चरण की मतगणना में कई परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं. मतगणना में जिला परिषद सदस्य के 118, मुखिया के 817, पंचायत समिति सदस्य के 1106, वार्ड सदस्य के 10981, सरपंच के 817 एवं पंच के 10981 पदों के लिए कुल 93725 प्रत्याशियों में से अधिकांश के भाग्य का फैसला हो चुका है. हालांकि, चुनाव परिणाम शनिवार तक आते रहेंगे.
पटना के मोकामा की हाथीदह पंचायत से मुखिया पद पर शशिशंकर सिंह पहली दफा जीते. औंटा पंचायत से देवी देवी, दरियापुर पंचायत से शैलेंद्र प्रताप, मरांची उतरी पंचायत से गौरव कुमार, बरहपुर पंचायत से दुनिया देवी, घोसवरी प्रखंड की त्रिमुहान पंचायत से कौशल किशोर, सम्यागढ़ पंचायत से कुसुम देवी पहली बार मुखिया निर्वाचित. घोसवरी प्रखंड की गोसाईंगांव पंचायत से मुखिया पद पर पिंकी देवी निर्वाचित घोषित. पयजुना पंचायत से दिनेश गोप दूसरी बार मुखिया बने.
इंदरवा: विदला देवी
कचोर: मधुरेन्द्र कुमार मिश्रा
कन्हौली: अविनाश सुमन
खाप खोपराहा: रेखा देवी
घुरघुरा हनुमाननगर: नुसरत जहां
जयनगर: ललित नारायण पंडित
दोस्तिया: देवेंद्र राम
बगहा: सुनीता देवी
भुतही: अखिलेश कुमार
भलुआहा: विलटु राय
मड़पा: मो. हबीबुर्र रहमान खां
मढ़िया: वीणा पूर्वे
मधेसरा: मधुकर कुमार झा
राजवाड़ा पूर्वी: रितेश कुमार
राजवाड़ा पश्चिमी: कांति देवी
विशनपुर आधार: अजीबुल खातून
विशनपुर गोनाही: राधा देवी
सिंहवाहिनी: अरुण कुमार चौधरी
सोनबरसा: नितू कुमारी
पिपरा परसाईन: रुखसाना खातून
पटना के अथमलगोला में 10 पंचायत समिति सदस्यों में निवर्तमान प्रमुख एवं राममगर दियारा को छोड़ शेष नये चेहरे. कुल मिलाकर दो मुखिया एवं दो पंचायत समिति सदस्यों की वापसी. उधर, बेलछी की सात पंचायतों में दो मुखिया दोबारा जीते, शेष पांच नये चेहरे, जबकि, नौ पंचायत समिति सदस्यों में केवल निवर्तमान प्रखंड प्रमुख पल्लवी देवी ही जीत सकी हैं. शेष आठ नए चेहरे हैं.
पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना जारी. लगातार आते जा रहे हैं परिणाम. साथ ही जगह-जग्रह दिख रहे हैं जीत के जश्न और हारने वालों के मायूस चेहरे.
शिवहर जिले की सर्वाधिक प्रतिष्ठित सीटों में से एक जिला परिषद क्षेत्र संख्या सात से राम कृष्ण कुमार ने जीत दर्ज की है. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय साहनी रहे. निवर्तमान जिला पार्षद भोला साह को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. शिवहर में जिला परिषद की सात सीटें है. इस बार सात में से एक जिला पार्षद मनीष कुमार ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखा. शेष छह जिला पार्षदों को अपनी सीट गंवानी पड़ी.