मुख्य बातें
Bihar Panchayat Chunav Live Updates: बिहार पंचायत चुनाव के 10वें चरण का वोटिंग शुरू हो चुकी है. मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है, जो शाम पांच बजे तक कराई जाएगी. हर पल की अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर…

Bihar Panchayat Chunav Live: 10वें चरण का मतदान संपन्न, 63.90 प्रतिशत पड़े वोट, महिलाएं फिर पुरुषों से आगे
बिहार पंचायत चुनाव के 10वें चरण के मतदान में कुल 63.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 59.10 प्रतिशत रही, जबकि 68.69 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. गया में सबसे अधिक 75.76 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया है.
पटना. बिहार पंचायत चुनाव का 10वां चरण आज छिटपुट झड़प के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. पिछले कई चरणों की तरह इस चरण में भी महिलाएं वोट देने में रहीं पुरुषों से आगे रही.
बक्सर में मतदान के दौरान झड़प की सूचना है. पुलिस और पब्लिक में झड़प हुई है. ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया है. झड़प में पुलिस कर्मी और ग्रामीण दोनों जख्मी हुए हैं.
आरा के बड़हरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय (नूरपुर) में मतदान केंद्र के बाहर हंगामा हो गया है. दो प्रत्याशी और उनके समर्थक पुलिस से भिड़ गये. दोनों प्रत्याशी पुलिस पर एक-दूसरे के समर्थन का आरोप लगा रहे थे. इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई है.
नवादा के रोह इंटर विद्यालय बूथ पर महिला मतदाता और महिला पुलिसकर्मी के बीच झड़प हो गई. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई. जानकारी के अनुसार महिल बूथ पर मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी, मना करने पर महिला पुलिस से उलझ गयी. पुलिस ने मौके से चार महिला मतदाताओं को हिरासत में लिया है.
आरा के नरगदा में मतदान बूथों पर दो गुटों में झड़प होने की खबर सामने आ रही है. मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गयी. एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस पक्षपात कर रही है.